Tata Altroz 2025: टाटा अल्ट्रोज 2025 टाटा मोटर्स की एक दमदार और प्रीमियम हैचबैक कार है, जो अपने नए लुक, एडवांस फीचर्स और सुरक्षित डिजाइन के लिए जानी जा रही है। 2025 वर्जन में टाटा ने कई तकनीकी बदलाव किए हैं।

जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक और परफॉर्मेंस में दमदार बनाते हैं। यह कार उन उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो स्टाइल, सेफ्टी और माइलेज तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं। तो लिए इस टाटा के हैचबैक कर के बारे में पूरी जानकारी नीचे इस लेख में जानते हैं।
Tata Altroz 2025 Design & Looks
टाटा अल्ट्रोज 2025 का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव बनाया गया है। नए LED हेडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), शार्प फ्रंट ग्रिल और नई अलॉय व्हील्स इसे एक प्रीमियम फील देते हैं। वहीं इसका डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन युवाओं को काफी पसंद आएगा।
Tata Altroz 2025 Interior & Comfort
इस अल्ट्रोज 2025 का इंटीरियर पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम है। इसमें 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्पेस और कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखा गया है, जिससे लॉन्ग ड्राइव्स भी आरामदायक बनती हैं।
Tata Altroz 2025 Engine Performance
इस अल्ट्रोज में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी CNG वर्जन भी पेश कर सकती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह कार पेट्रोल में लगभग 19 km/l और डीजल में 23 km/l तक का माइलेज देती है।
Tata Altroz 2025 Price
शानदार एवं प्रीमियम टाटा अल्ट्रोज 2025 की कीमत ₹7.00 लाख से शुरू होकर ₹11.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है, जो इसके वेरिएंट्स के अनुसार बदलती है। इसके फेस्टिव सीजन यानी अक्टूबर 2025 तक लॉन्च होने की संभावना है।