Toyota Innova Crysta 2025: टोयोटा ने भारत में अपनी लोकप्रिय एमपीवी इनोवा क्रिस्टा का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह नई Crysta पहले से ज्यादा स्टाइलिश, सुरक्षित और तकनीक से लैस होकर आई है।

इसका उद्देश्य परिवारों और कमर्शियल उपयोगकर्ताओं दोनों को ध्यान में रखते हुए एक परफेक्ट ऑप्शन देना है। इस लेख में हम आपको टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2025 के डिजाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Toyota Innova Crysta 2025 Design
इस टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2025 के एक्सटीरियर डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं। फ्रंट ग्रिल अब पहले से ज्यादा बोल्ड और क्रोम फिनिश के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। हेडलैंप्स को शार्प लुक और एलईडी डीआरएल्स के साथ अपडेट किया गया है। इसके अलावा नए अलॉय व्हील्स और रियर बम्पर भी इसे और आकर्षक बनाते हैं। Crysta अब पहले से ज्यादा मजबूत और स्टाइलिश नजर आती है।
Toyota Innova Crysta 2025 Features
टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा 2025 के इंटीरियर को भी और बेहतर बनाया है। इसमें प्रीमियम लैदर सीट्स, नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ आता है। डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और बेहतर लेग स्पेस इसकी यूएसपी है। Crysta हमेशा से ही लंबी यात्राओं के लिए पसंदीदा रही है, और 2025 मॉडल में यह और भी आरामदायक हो गई है।
Toyota Innova Crysta 2025 Engine & Performance
इस शानदार इनोवा क्रिस्टा 2025 में 2.4 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 148 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि अब इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं है, लेकिन इसकी स्मूद राइड क्वालिटी और बेहतर माइलेज अब भी इसे एक भरोसेमंद एमपीवी बनाते हैं।
Toyota Innova Crysta 2025 Safety Features
सेफ्टी के लिहाज़ से Toyota ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। नई Crysta में 7 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह एमपीवी अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है, खासकर परिवारों के लिए।
Toyota Innova Crysta 2025 Price
इस शानदार सेवन सिटर एक्सयूवी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2025 की एक्स-शोरूम कीमत ₹19.99 लाख से शुरू होती है और ₹26.30 लाख तक जाती है। यह कीमत इसके वेरिएंट्स और फीचर्स के अनुसार अलग-अलग होती है। जिसे आप सभी लोग इनोवा की किसी भी शोरूम से आसानी से खरीद सकते हैं।