New Toyota Rumion 2025: टोयोटा ने 2025 में अपनी लोकप्रिय एमपीवी “रुमियन” के नए अवतार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नई टोयटा Rumion 2025 को फैमिली उपयोग के लिए एक किफायती और प्रीमियम विकल्प के रूप में पेश किया गया है।

इसे मारुति अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, लेकिन इसमें टोयोटा की स्टाइलिंग और फीचर्स का विशेष मिश्रण देखने को मिलता है।
New Toyota Rumion 2025 Design
नई रुमियन का एक्सटीरियर डिज़ाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न रखा गया है। इसके फ्रंट में नया ग्रिल, क्रोम फिनिश और स्मोक्ड एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके अलावा रियर साइड पर भी एलईडी टेल लाइट्स और नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर इसका लुक एक स्लीक और स्टाइलिश एमपीवी का अहसास कराता है।
New Toyota Rumion 2025 Interior
टोयटा Rumion 2025 का इंटीरियर बहुत ही प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल बनाया गया है। इसमें 7-सीटर अरेंजमेंट के साथ प्रीमियम फैब्रिक सीट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें यात्रियों के लिए पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम दिया गया है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त बनाता है।
New Toyota Rumion 2025 Engine & Performance
इस एमपीवी में 1.5 लीटर K सीरीज़ पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 103 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा इसमें टोयोटा का CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो ईंधन की बचत करने वालों के लिए एक शानदार विकल्प है।
New Toyota Rumion 2025 Safety & Features
सेफ्टी के मामले में Toyota Rumion 2025 काफी आगे है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस विद ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
New Toyota Rumion 2025 Price
इस टोयटा Rumion 2025 की कीमत भारत में ₹10.44 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹13.73 लाख तक जाती है। यह कीमत इसे मिड-बजट सेगमेंट में सबसे किफायती 7-सीटर एमपीवी बनाती है।