Ola S1 Pro 3rd Gen: ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए ओला S1 प्रो 3rd जैन को लॉन्च किया है।

यह नया वर्जन न केवल डिजाइन में आधुनिक है बल्कि इसमें तकनीकी फीचर्स और परफॉर्मेंस को भी काफी बेहतर किया गया है। Ola का यह मॉडल उन लोगों के लिए खास है जो स्टाइल, पावर और लंबी रेंज को एक ही स्कूटर में पाना चाहते हैं।
Ola S1 Pro 3rd Gen Modern Design
ओला S1 प्रो 3rd जैन का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक है। इसमें स्मूद बॉडी लाइन्स, नए कलर ऑप्शंस और बेहतर एर्गोनॉमिक्स दिए गए हैं। इसकी सीट लंबी और आरामदायक है।
जिससे लंबे सफर में भी थकान महसूस नहीं होती। इसके अलावा, स्टोरेज स्पेस भी पर्याप्त है जिससे हेलमेट या अन्य सामान आसानी से रखा जा सकता है।
Ola S1 Pro 3rd Gen Powerful Performance
ओला S1 प्रो 3rd जैन में ज्यादा पावरफुल मोटर दी गई है जो तेज एक्सीलरेशन और स्मूथ राइडिंग अनुभव देती है। यह स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार कुछ ही सेकंड में पकड़ लेता है।
इसकी रेंज अब और भी बढ़ा दी गई है, जिससे एक बार चार्ज करने पर लगभग 195 किलोमीटर तक सफर किया जा सकता है। यह लंबी दूरी तय करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
Ola S1 Pro 3rd Gen Smart Features
इस स्कूटर में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, और राइड मोड्स जैसी सुविधाएं देता है। इसमें MoveOS का लेटेस्ट वर्जन दिया गया है, जो बेहतर कनेक्टिविटी और यूज़र इंटरफेस के साथ आता है। इसके अलावा, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स मोड और हिल-होल्ड जैसी स्मार्ट फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
Ola S1 Pro 3rd Gen Battery
ओला S1 प्रो 3rd जैन में हाई-कैपेसिटी लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जिसे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर की मदद से यह स्कूटर कुछ ही मिनटों में पर्याप्त चार्ज हो जाता है, जिससे समय की बचत होती है।
Ola S1 Pro 3rd Gen Price
ओला S1 प्रो 3rd जैन की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹1.47 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह स्कूटर ओला इलेक्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप पर उपलब्ध है।