Mahindra XUV300 2025: महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV300 को 2025 में एक नए लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। XUV300 को हमेशा से ही दमदार परफॉर्मेंस, सुरक्षा और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए जाना जाता रहा है।

अब नए अवतार में यह गाड़ी और भी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और आकर्षक लुक्स के साथ भारतीय सड़कों पर छाने को तैयार है तो आईए इस शानदार एसयूवी के बारे में पूरी जानकारी नीचे कैसे लिखना जानते हैं।
Mahindra XUV300 2025 Design
महिंद्रा XUV300 2025 का एक्सटीरियर डिज़ाइन पहले से अधिक शार्प और बोल्ड बनाया गया है। इसमें नई LED हेडलाइट्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल और स्पोर्टी बम्पर्स दिए गए हैं।
इसके अलॉय व्हील्स को भी नया डिज़ाइन दिया गया है जो इसकी रोड प्रेज़ेंस को और बेहतर बनाते हैं। कार के पीछे भी नए LED टेल लैंप्स और स्पॉइलर के साथ एक नया लुक देखने को मिलेगा।
Mahindra XUV300 2025 Interior & Features
इस शानदार XUV300 का इंटीरियर अब और ज्यादा प्रीमियम और टेक-लैस्ड होगा। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो एंड्राइड ऑटो और कार प्ले सपोर्ट करेगा।
इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और सनरूफ जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। महिंद्रा ने इसमें ADAS “एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम” फीचर्स भी जोड़ने की योजना बनाई है।
Mahindra XUV300 2025 Engine & Performance
इस SUV में पहले की तरह ही पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन इन्हें BS6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा जो लगभग 110 bhp की पावर देगा। डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन होगा जो 117 bhp तक की ताकत देने में सक्षम होगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जाएंगे।
Mahindra XUV300 2025 Price
इस शानदार महिंद्र एक्सयूवी की कीमत ₹9 लाख से शुरू होकर ₹14 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet और Maruti Brezza जैसी पॉपुलर SUVs से होगा।