New Tata Punch 2025: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो SUV टाटा पंच का नया 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह कार भारतीय बाजार में एक बार फिर से हलचल मचाने के लिए तैयार है।

नया टाटा पंच 2025 अब और भी ज्यादा मॉडर्न लुक, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आया है। SUV प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन कर सामने आया है, खासकर उन लोगों के लिए जो एक कॉम्पैक्ट, सुरक्षित और स्टाइलिश कार की तलाश में हैं।
New Tata Punch 2025 Design
इस टाटा पंच 2025 का एक्सटीरियर डिज़ाइन पहले से ज्यादा शार्प और एग्रेसिव बनाया गया है। इसके नए फ्रंट ग्रिल, DRLs के साथ LED हेडलाइट्स और स्कलप्टेड बम्पर इसे एक प्रीमियम SUV लुक देते हैं। इसके अलावा नई अलॉय व्हील्स और टेल लैम्प्स डिज़ाइन में भी बदलाव किया गया है, जिससे यह और भी ज्यादा यूथफुल और डायनामिक दिखती है।
New Tata Punch 2025 Interior & Features
नई टाटा पंच का इंटीरियर अब और भी ज्यादा आकर्षक हो गया है। इसमें नया बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वॉइस कमांड जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।
New Tata Punch 2025 Engine & Performance
इस टाटा पंच 2025 में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 88 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि अब इसमें CNG वेरिएंट भी शामिल किया गया है, जो माइलेज के लिहाज से काफी किफायती है जो सीएनजी वेरिएंट में 27 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। यह SUV शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।
New Tata Punch 2025 Price
इस शानदार टाटा पंच 2025 की कीमत ₹6 लाख से शुरू होकर ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जो इसके वेरिएंट्स और फीचर्स पर निर्भर करती है। यह कीमत इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाती है।