TATA Sumo: यह टाटा सूमो एक ऐसा नाम है। जिसने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में लंबे समय तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पहली बार 1994 में लॉन्च हुई यह SUV अपने दमदार लुक, मजबूती और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती थी।

अब टाटा मोटर्स इसे नए अवतार में दोबारा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह SUV खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो पावरफुल और भरोसेमंद गाड़ी की तलाश में हैं तो आईए नीचे जानते हैं। इसके कुछ बेहतरीन फीचर्स के बारे में।
TATA Sumo Design
इस नए सूमो के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यह पहले से ज्यादा मॉडर्न, स्लीक और स्पोर्टी लुक में नजर आएंगी। इसमें चौड़ी ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स, नए अलॉय व्हील्स और सिग्नेचर टाटा डिजाइन एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। SUV को पहले की तरह ही बॉक्सी लेकिन मस्क्युलर लुक में लाया जाएगा, जो इसे एक बोल्ड अपील देगा।
TATA Sumo Interior & Features
इस नई SUV का इंटीरियर काफी प्रीमियम लुक वाला है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इसके अलावा, यह 7 से 9 सीटिंग कैपेसिटी के साथ फैमिली और कमर्शियल दोनों उपयोग के लिए उपयुक्त होगी। केबिन को ज्यादा आरामदायक और स्पेसियस बनाया जाएगा।
TATA Sumo Engine & Performance
टाटा सूमो में टाटा का नया BS6 डीजल इंजन दिया जा सकता है जो ज्यादा माइलेज और पावर देगा। इसमें 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन दिए जाने की संभावना है, जो Harrier और Safari में भी आता है।
यह 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं। नई Sumo की सस्पेंशन और ग्राउंड क्लीयरेंस को भी बेहतर किया जाएगा ताकि यह हर तरह की सड़कों पर चल सके।
TATA Sumo Safety & Technology
इस नई टाटा सूमो में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे जैसे कि ABS, EBD, रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और मल्टीपल एयरबैग्स। कंपनी का फोकस ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर करने पर है।
TATA Sumo Price
नई Tata Sumo की कीमत की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹9 लाख से ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। यह कीमत इसके वेरिएंट्स और फीचर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।